पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैं भाजपा का सच्चा सिपाही : सुखराम

मैं भाजपा का सच्चा सिपाही : सुखराम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर. भाजपानेता सह पूर्व विधायक सुखराम उरांव ने खुद को भाजपा का सच्चा सिपाही बताते हुए किसी दूसरे दल में जाने की बात से साफ इंकार किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय दल से राजनीति की शुरुआत की, परंतु उन दलों में व्यक्ति विशेष परिवारवाद की परंपरा को हावी देखकर मैंने एक ऐसे राष्ट्रीय पार्टी का सदस्य बना जो अन्य पार्टियों से भिन्न है। सुखराम उरांव ने प्रेस बयान जारी कहा कि भाजपा का सिपाही हूं। भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है। जिसकी सोच अन्य दलों से भिन्न है। इसलिए मैंने क्षेत्रीय दल छोड़कर भाजपा से जुड़ा। कुछ लोग मेरे क्षेत्रीय दल में लौटने की अफवाह फैला रहे हैं। जिसमें कोई सच्चाई नहीं है।