- Hindi News
- बाढ़ पीड़ितों के लिए भाजयुमो कर रहा धनसंग्रह
बाढ़ पीड़ितों के लिए भाजयुमो कर रहा धनसंग्रह
जम्मू-कश्मीर में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा धन संग्रह कार्यक्रम शुरू किया गया है। संग्रह हुए धन को प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजा जाएगा। भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पीड़ितों के नाम डिब्बा लेकर शहर के विभिन्न इलाकों में भ्रमण कर धन संग्रह किया। वहीं नगर अध्यक्ष श्री सिंह ने चक्रधरपुर लोगों से अनुरोध किया है कि सहायता राशि इकट्ठा कर राहत कोष में भेंजे। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा की ओर से एक सप्ताह तक धन संग्रह किया जाएगा, इसके बाद प्रधानमंत्री राहत कोष में राशि भेज दी जाएगी। धन संग्रह कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष केशव प्रसाद सिंह, विनोद शर्मा, संदीप पासवान, समेंद्र सिंह, देवेंद्र मंडल, मोहन कुंभकार, मणिकांत पंडित, संदीप महतो, वीरेंद्र राय, बंटी सिंह, विनीत विश्वकर्मा, धनुष सिंह, विद्या सिंह, राकेश मोदक, विवेक आदि मौजूद थे।