पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केके ब्रदर्स ने खिताब पर कब्जा किया

केके ब्रदर्स ने खिताब पर कब्जा किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर. पूर्णियामें आयोजित दो दिवसीय शिवचरण होनहागा स्मारक फुटबाॅल प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हो गया। आदिवासी ब्वायज क्लब पूर्णिया की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का फाइलन मैच केके ब्रदर्स बनाम सरजामदा टाटा के बीच खेला गया। जिसमें केके ब्रदर्स की टीम ने 1-0 से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि भाजपा नेता सुखराम उरांव थे। उन्होंने प्रतियोगिता का उदघाटन स्व. शिवचरण होनहागा की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर किया। इस मौके पर उरांव ने विजेता टीम केके ब्रदर्स को 14 हजार, उप विजेता सरजामदा टाटा की टीम को 10 हजार, तृतीय स्थान पर रही आॅरेंज फ्लावर क्लब आंकलकुटी को 7 हजार तथा चतुर्थ स्थान पर रही प्रेम स्टार साइकिल गैरेज टाटा की टीम को 5 हजार रुपए का इनाम प्रदान किया। इस मौके पर थाना प्रभारी एसएन लाल, प्रखंड अध्यक्ष रमेश कुदादा, सांसद प्रतिनिधि कोकील पान, शिवा होनहागा, मदन सिंह, सुभाष चंद्र पांडिया, पंकज शर्मा, संजय पासवान, बलदेव होनहागा, सानगी बानरा समेत काफी संख्या में खेल प्रेमी ग्रामीण उपस्थित थे।