पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहीं घट रहा वाहनों का किराया

नहीं घट रहा वाहनों का किराया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेट्रोल-डीजलके दामों में लगातार कमी होने के बावजूद यात्री वाहनों का किया कम नहीं हो रहा है। चक्रधरपुर से नकटी तक चलने वाले वाहनों में 13 किमी का किराया 20 रुपए, कराईकेला तक 10 किमी का किराया 15 रुपए एवं चक्रधरपुर से आसनतलिया तीन किमी से लेकर पांच-छह किमी तक का किराया 10 रुपए वसूले जा रहे हैं। जिससे यात्री काफी परेशान हैं। भाड़े को लेकर यात्रियों के साथ रोज बक-झक हो रही है। भाड़ा कटौती को लेकर कई बार अनुमंडल पदाधिकारियों को पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा पत्राचार भी किया जा चुका है। लेकिन अब तक कोई सार्थक पहल नहीं हो सकी है।

बंदगांव के कराईकेला में खड़े यात्री वाहन।

^ पांच-छह माह में पेट्रोल 17 डीजल में 15 रुपए की कमी हुई है। वाहनों का किराया जल्द से जल्द घटना चाहिए। प्रशासन किमी के अनुसार भाड़ा तय करे।^ जितेंद्रमहतो, अध्यक्ष पारा शिक्षक संघ बंदगांव

^नकटी, कराईकेला से रोज दर्जनों छात्र-छात्राएं काॅलेज, स्कूल आते-जाते हैं। बस छोटे वाहनों में भी विद्यार्थियों को विशेष छूट देने की प्रशासन पहल करे। जनप्रतिनिधियों को भी इसमें पहल करनी चाहिए।^ चंद्रमोहनमहतो, छात्र टाटा काॅलेज चाईबासा

क्या कहते हैं यात्री

^पहले की अपेक्षा अभी पेट्रोल-डीजल के दामों में काफी कमी आई है। निश्चित रूप से यात्री भाड़ा कम होना चाहिए। प्रशासन को जल्द किलोमीटर की दर से भाड़ा लागू कराना चाहिए। इससे यात्रियों को काफी सुविधा होगी।^ विजयकालिंदी, यात्री