पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांसद विधायक से मिलेंगे कर्मी

सांसद विधायक से मिलेंगे कर्मी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवारको पोड़ाहाट स्टेडियम में बाल श्रमिक विशेष विद्यालयों के कर्मियों की बैठक भुवनेश्वर महतो की अध्यक्षता में हुई। जिसमें विभिन्न समस्याओं को लेकर विधायक शशिभूषण सामड और सांसद लक्ष्मण गिलुवा से मिलने पर विचार किया। इस अवसर पर भुवनेश्वर प्रसाद महतो ने कहा कि राष्ट्रीय बाल विकास परियोजना से संचालित चक्रधरपुर अनुमंडल में अवस्थित 36 विशेष विद्यालयों को उपायुक्त द्वारा पिछले दो वर्षों से बंद कर दिया गया है।

जबकि राज्य के अन्य जिलों में विशेष विद्यालयों का संचालन हो रहा है। रांची, पलामू, गढ़वा, हजारीबाग, रामगढ़, पाकुड़, दुमका और साहेबगंज में विशेष बाल श्रमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त श्रमायुक्त द्वारा राष्ट्रीय बाल श्रम परियोजना याेजनांतर्गत झारखंड राज्य में कार्यरत बाल श्रमिक शिक्षा कर्मियों को अन्य कार्यक्रम से जोड़ने का निर्देश दिया गया है, इसके बावजूद उपायुक्त द्वारा विद्यालय के कर्मियों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले दो बार उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई है। अब बाल श्रमिक विशेष विद्यालय के शिक्षाकर्मी विधायक और सांसद से मिलकर समस्या रखेंगे तथा अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना देंगे। अगर इसके बावजूद प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में प्रेमचंद महतो, सुशांत प्रधान, योगेश्वर महतो, नरोत्तम प्रधान, देवेंद्र नायक, संयुक्ता नायक, चामटू बोबोंगा, सुजीतो प्रधान, पंकज कुमार प्रधान, सुधारानी प्रधान, लोतरो गागराई, जीरेन गागराई, जगन्नाथ नायक, सबिना बानरा, विजय लक्ष्मी प्रधान आदि मौजूद थे।

बैठक में शामिल बाल श्रमिक विशेष विद्यालय के कर्मी।