- Hindi News
- उलीबेड़ा गांव में माघे परब पर हुई जतरा पूजा
उलीबेड़ा गांव में माघे परब पर हुई जतरा पूजा
चक्रधरपुर| चक्रधरपुरप्रखंड के उलीबेड़ा गांव में माघे परब के अवसर पर जतरा पूजा की गई। गांव के देउरी हिर्ला तुरी बोदरा, साधो मुंडा देउरी ने मांदल नगाड़े की थाप के बीच पूजा-अर्चना की। मौके पर महुलपानी, जानुमपी, लखनबादी, डूमरडीहा, उलीडीह मानीसाही गांव के लोग मौजूद थे। जतरा पूजा में चंपाई बांकिरा, अनिल कुमार सामड़, उदय प्रसाद बोदरा, शमसन होनहागा, गंगा तैसूम, गंगाराम बांकिरा, मकरो सामड़, मालिन बांदिया, लक्ष्मण प्रसाद बांदिया, घनश्याम सामड़, साधो बांदिया आदि उपस्थित थे।
जतरा पूजा के दौरान नाच गान करते आदिवासी समाज के युवक-युवतियां।
उलीडीह में जतरा पूजा करने जाते देउरी।