अव्यवस्था के खिलाफ होगा आंदोलन : रामलाल
जिलापरिषद सदस्य रामलाल मुंडा ने कहा है कि वृद्धापेंशन के लिए कर्मचारियों की अनुशंसा मांगी जाती है। कर्मचारी तो पंचायत जाते हैं और ही वार्ड। जिस कारण जनता को परेशानी होती है। गरीब जनता का काम नहीं होता है।
प्रखंड कार्यालय सह अंचल कार्यालय के पदाधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ आंदोलन शुरू होगा। उक्त बातें श्री मुंडा ने रविवार को वनविश्रामागार में प्रेस काॅफ्रेंस कर कही। उन्होंने कहा कि राईट टू सर्विस के तहत कार्य नहीं हो रहा है। विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लिए आय प्रमाणपत्र की जरूरत है। 15 फरवरी फॉर्म भरने की अंतिम तिथि है। ऐसा रहा तो विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति से वंचित होना पड़ेगा।
वहीं आजसू के जिला उपाध्यक्ष दुर्गा चरण महतो ने कहा कि प्रमाणपत्र के लिए लोगों को तीन-तीन माह दौड़ाया जा रहा है। इसको लेकर उच्च अधिकारी से शिकायत की जाएगी। साथ ही आंदोलन भी किया जाएगा।