पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धोती साड़ी का किया गया वितरण

धोती-साड़ी का किया गया वितरण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर| सोना-सोबरन,धोती-साड़ी योजना के तहत वार्ड पार्षदों ने रविवार को बीपीएल लाभुकों के बीच धोती-साड़ी का वितरण किया। वार्ड संख्या 10 के पार्षद रुबी कौशर द्वारा 32 लोगों के बीच धोती-साड़ी का वितरण किया गया। झुमका मुहल्ले में स्थित जनवितरण प्रणाली दुकान प्रियदर्शी रंजन के यहां से लाभुकों के बीच 10-10 रुपए में धोती और साड़ी बांटी गई। इसे लाभुकों में काफी खुशी देखी गई। वितरण के दौरान संजीत राम, मकसूद आलम समेत जीतन प्रसाद, आफताब आलम, मो हामिद, शांति देवी, प्रदीप मधेशिया, गुलाब रब्बानी, मो हबीब आदि शामिल थे। वहीं वार्ड संख्या 9 के पार्षद कुसुम रंजनी ने भी अपने वार्ड के बीपीएल कार्डधारियों के लाभुकों के बीच धोती-साड़ी का वितरण किया।