पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंद्री बना मधुर बीमा ग्राम

चंद्री बना मधुर बीमा ग्राम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर| भारतीयजीवन बीमा निगम की सूक्ष्म बीमा पॉलिसियों के प्रसार-प्रचार के लिए अधिकृत संस्था ओएसिस की ओर से एक सभा चंद्री गांव में आयोजित की गई। मौके पर एलआईसी जमशेदपुर मंडल के एडीएम सुधीर कुमार सिंह ने सूक्ष्म बीमा के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। श्री सिंह ने बताया कि न्यूनतम पॉलिसी संख्या 150 प्रीमियम राशि तीन लाख होने पर किसी भी ग्राम विशेष को एलआईसी मधुर बीमा ग्राम का दर्जा देगी। उस गांव को सार्वजनिक तौर पर 35 हजार रुपए दिए जाते हैं। सभा में चंद्री को मधुर बीमा ग्राम का दर्जा दिया गया। मौके पर प्रधानाध्यापक रतिकांत, संतोष, बसंत आदि मौजूद थे।