सम्मेलन की सफलता पर की गई चर्चा
चक्रधरपुर| कुंभाटोली बजरंग मंदिर के प्रांगण में रविवार को बजरंग दल की बैठक श्रवण ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 फरवरी को चाईबासा के पिल्लई हॉल में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए बैठक में सदस्यों के साथ विचार-विमर्श किया गया। बैठक में जिला अध्यक्ष सरदार जगजीत सिंह ने सम्मेलन की सफलता के लिए सभी अनुषंगिक ईकाइयों के प्रभारी से संपर्क करने, प्रचार-प्रसार करने, वैनर पोस्टर आदि लगाने तथा सभी को चाईबासा जाने की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया। वहीं बैठक में धन्यवाद ज्ञापन भास्कर मिश्रा ने किया।