पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्षत्रिय महासभा की तैयारी पर हुआ विचार

क्षत्रिय महासभा की तैयारी पर हुआ विचार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बंदगांवबाजार परिसर में रविवार को आदिम क्षत्रिय समाज की बैठक मुखिया अमित सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 15 फरवरी को चक्रधरपुर पोड़ाहाट स्टेडियम में आयोजित होने वाली कोल्हान प्रमंडल स्तरीय आदिम क्षत्रिय महासभा को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक मे मुखिया श्री सिंह ने कहा कि यह महासभा एेतिहासिक होगी। महासभा में कोल्हान के सरायकेला, धालभूमगढ़, मनोहरपुर, ईचागढ़, केरा, चक्रधरपुर, राजखरसावां, आनंदपुर समेत अन्य जगहों से लोग भाग लेंगे। मौके पर भीम सिंह, रमेश सिंह, अनूप सिंहदेव, प्रवीर प्रताप सिंहदेव , सुभाष सिंहदेव , दिगंबर सिंह, राहुल आदित्य, अनूप सिंह समेत काफी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।