पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बदलेगी स्टेशन की सूरत

बदलेगी स्टेशन की सूरत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुररेल मंडल की ओर से मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को लेकर पहल शुरू कर दी गई है। यात्री सुविधा में विस्तार को लेकर लंबे समय के बाद हो रहे काम को लेकर लोगों में खुशी देखी जा रही है। वहीं यात्री राजस्व के लिहाज से भी सुविधाओं के विस्तार को जरूरी मान रहे हैं। हालांकि रेल प्रशासन से जुड़े एक पदाधिकारी की मानें तो आने वाले समय में यहां और ज्यादा काम होने की संभावना है। समझा जाता है कि मार्च महीने की अंतिम सप्ताह में थर्ड लाइन का उदघाटन के लिए रेलवे बोर्ड के उच्चाधिकारियों को यहां आना है। इसी के मद्देनजर रेलवे के प्रपोजल के तहत इन कामों को जल्द कराया जा रहा है।

प्लेटफॉर्म पर लग रहे चेकर टाइल्स

इधरविगत दो माह से मनोहरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर चेकर टाइल्स पेवर लगाने का काम चल रहा है। वहीं इसी प्लेटफॉर्म पर यात्री शेड लगाने का काम प्रगति पर है। वहीं रेल सूत्रों के अनुसार मनोहरपुर जीआरपी थाने के आसपास नया फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराना भी रेलवे की योजना है। इन सब के पूरा होने के बाद निश्चित तौर पर मनोहरपुर रेलवे स्टेशन अपने नए लुक में नजर आएगा।

इनमांगों पर भी ध्यान देने की है जरूरत

दूसरीओर इन सब कार्यों के बावजूद यात्रियों की अन्य पुरानी मांगें भी हैं। जिसका लोगों को बरसों से इंतजार है। इसके तहत मनोहरपुर में वाहन पार्किंग, शौचालय सुविधा, हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस, टाटा- यशवंतपुर एक्सप्रेस अन्य कुछ ट्रेनों के ठहराव, मनोहरपुर में पार्सल बुकिंग की व्यवस्था पुन: शुरू किए जाने, स्टेशन पर अलग से पूछताछ केंद्र चालू करने समेत अन्य मांगें शामिल हैं।

मनोहरपुर स्टेशन के प्लेटफाॅर्म का सौंदर्यीकरण करते मजदूर।