बड़ाबांबों में खेलकूद 18 को
कुचाई| खरसावांप्रखंड के बड़ाबांबो गोठानपोदा मैदान में महाशिवरात्री के शुभ अवसर पर 18 और 19 फरवरी को सत्यम शिवम सुंदरम समिति के सौजन्य से दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता कराई जाएगी। इस खेलकूद प्रतियोगिता में साइकिल रेस, झारखंड एक्सप्रेस, रस्सी खींच, हांडी फोड़, बैलून फोड़, गुलगुला रेस आदि खेल को शामिल किया गया है। खेलकूद प्रतियोगिता में सिल्ली के विधायक अमित महतो, खरसावां के विधायक कृष्णा गागराई, पूर्व मंत्री सह सरायकेला विधायक चंपई सोरेन, चक्रधरपुर विधायक शशि सामाड आदि उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी समिति के अभिमन्यू ने दी।