टाटा कॉलेज की महिला टीम फाइनल में
टाटाकॉलेज में खेले जा रहे चतुर्थ अंतर महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता के पांचवें दिन मैच खेला गया। जिसमें पुरूष वर्ग मे दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। इस दौरान एसवी कॉलेज चांडिल ने गर्वमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज चाईबासा को 3-0 से हराया। एलबीएसएम कॉलेज जमशेदपुर ने जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर काे 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। एक अन्य मैच में टाटा कॉलेज चाईबासा की महिला टीम ने घाटशिला कॉलेज घाटशिला की महिला टीम को टाईब्रेकर में 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक सचिव डॉ केएन प्रधान, अर्जुन पूर्ति, अर्जुन बिरूवा, मनोज राउत, फिरोज, प्रेम आदि ने अहम भूमिका निभाई।