पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वास्थ्यकर्मियों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

स्वास्थ्यकर्मियों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर| अनुमंडलअस्पताल के सभागार में स्वास्थ्यकर्मियों को परिवार नियोजन से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण दिल्ली की आईपास संस्था की ओर से दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण पांच दिनों तक चलेगा। प्रशिक्षण में स्वास्थ्यकर्मियों को गर्भवती महिलाओं की देखरेख, उपकरणों की सफाई रखने आदि की जानकारी दी जा रही है। वहीं नवजात शिशु को जन्म के बाद उसे किस तरह का ट्रीटमेंट देना है, यह बताया जा रहा है। प्रशिक्षण संस्था के डॉक्टर वीणा, डा. बोनी अरोड़ा, डा. अरविंद, कुलभूषण सिंह, नीलेश कुमार, निर्मल, प्रियंका कुमारी द्वारा दिया जा रहा है।