- Hindi News
- अहंकार से ही भाजपा की हुई है हार : गागराई
अहंकार से ही भाजपा की हुई है हार : गागराई
खरसावांविधानसभा के विधायक दशरथ गागराई उर्फ कृष्णा ने दिल्ली चुनाव के परिणाम पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। श्री गागराई ने कहा कि भाजपाइयों के अहंकार से ही भाजपा की हार हुई है। झारखंड विधानसभा चुनाव में कोल्हान में भाजपाई अहंकार में डूबे रहे जिसके कारण वे पूरा कोल्हान से साफ हो गए। अब दिल्ली में भी यही हुआ है। उन्होंने कहा कि जो जनता के बीच लगातार काम करता है वहीं चुनाव जीतता है। दिल्ली चुनाव ने भी यही संदेश दिया है।