पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रांसफॉर्मर की मांग, ग्रामीण पहुंचे विद्युत कार्यालय

ट्रांसफॉर्मर की मांग, ग्रामीण पहुंचे विद्युत कार्यालय

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर| बंदगांवप्रखंड के ओटार पंचायत अंतर्गत बस्टमपदा गांव में पिछले डेढ़ वर्षों से ट्रांसफॉर्मर खराब है। ग्रामीणों ने कई बार विद्युत विभाग के सहायक अभियंता मृणाल गौतम से ट्रांसफाॅर्मर बदलने की मांग कर चुके हैं। लेकिन अब तक ग्रामीणों को ट्रांसफाॅर्मर नहीं मिला। मंगलवार को ग्रामीणों ने चक्रधरपुर के जिला परिषद सदस्य रामलाल मुंडा के नेतृत्व में विद्युत प्रमंडलीय कार्यालय चक्रधरपुर पहुंचे। हालांकि कार्यालय में एसडीओ मौजूद नहीं थे। श्री मुंडा ने एसडीओ से मोबाइल पर वार्ता की। जिस पर एसडीओ ने विभाग से ट्रांसफाॅर्मर आने के बाद देने का आश्वासन दिया। मौके पर आजसू जिला उपाध्यक्ष दुर्गा चरण महतो के अलावा बस्टमपोदा गांव के दारा सिंह, मुकेश, चंदन, अनिल, राजेश, लक्ष्मण आदि मौजूद थे।