दामन बचाने की कोशिश
दैनिकभास्कर के 8 फरवरी के अंक में टेंडर मिले ना मिले पहले ही शुरू कर दिया काम शीर्षक से खबर छपने के बाद अब पीडब्ल्यूडी के अभियंता गड़बड़ी में शामिल ठेकेदार दामन बचाने में जुट गए हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार जिले के डीसी इन दिनों छुट्टी पर हैं। उनके आने से पहले ही सीएस टेंडर पेपर में हेराफेरी कर योजना का कार्य संबंधित ठेकेदार को ही देने की कवायद हो रही है। इसको लेकर खबर छपने के दूसरे दिन सोमवार को अभियंता अन्य कर्मी जुटे रहे। विदित हो कि पीडब्ल्यूडी में भोया-पांड्राशाली रोड पर टेंडर प्रक्रिया से पहले ही टॉ वॉल बनाया जा रहा है।
सचिव प्रधान सचिव को पत्र
पीडब्ल्यूडीके कार्यपालक अभियंता मनोरंजन सिन्हा के खिलाफ जिले के सांसद लक्ष्मण गिलुवा विधायक शशि सामड़ द्वारा जिला उपायुक्त को पत्र लिखे जाने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अब भाजपा के जिला प्रवक्ता रामानुज प्रसाद शर्मा ने पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सरकार के मुख्य सचिव को सीधे फैक्स कर पूरे मामले की जानकारी दी है। श्री शर्मा ने पत्र में लिखा है कि विभाग के कार्यपालक अभियंता बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। इसके बावजूद जिला प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। सांसद, विधायक ने भी इसकी शिकायत कर चुके हैं। उन्होंने कहा है कि इस मामले को संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्रवाई की जाए।
ȤæòÜô¥Â
ÖæS·¤Ú