किसानों को किया गया पुरस्कृत
चक्रधरपुर| मंगलवारको कृषक सूचना एवं सलाहकार केंद्र आत्मा भवन चक्रधरपुर में प्रखंड स्तरीय रबी महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रखंड के किसानों ने फल, फूल, सब्जी की प्रदर्शनी में भाग लिया। किसानों को रबी फसल के उत्पादन, रोगों से बचाव आदि के बारे में भी बताया गया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी कालीपदो पाल ने महोत्सव के बारे में जानकारी दी। कृषि उत्पादों पर किसानों को पुरस्कृत किया गया। लौकी में लाल मोहन जामुदा, सुशील जामुदा, मिर्चा में गौरांग महतो, बंधागोभी में राउतू बोदरा, मोरा जामुदा, मछली में विवेक प्रधान, पपीता में चंपाई चांपिया, फूलगोभी में सुशील जामुदा, मकई में बिजों सिंह को पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख रीता सुंबरुई, जिला परिषद सदस्य रामलाल मुंडा, बीडीओ समीर रेनियर खलखो, प्रखंड कृषि पदाधिकारी कालीपदो पाल, जिला गर्वनिंग बोर्ड के सदस्य सुला चांपिया, किसान निराकर प्रधान, राउतो बोदरा, चाड़ा बोदरा आदि शामिल थे।