पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पलटा वाहन, दर्जन भर व्यापारी घायल

पलटा वाहन, दर्जन भर व्यापारी घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवारकी शाम बंदगांव हाट से लौट रहा एक 407 वाहन (बीआर18ए-1420) टेबो घाटी में पलट गया। इससे वाहन में सवार करीब एक दर्जन व्यापारी घायल हो गए। इनमें से करीब नौ व्यापारियों को गंभीर चोट आई है। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार रेलवे अस्पातल में किया गया।

गंभीर रूप से घायलों को टीएमएच एमजीएम रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक बुधवार को बंदगांव में साप्ताहिक हाट था। हाट में दुकान लगाने के लिए चक्रधरपुर से बड़ी संख्या में व्यापारी गए थे। हाट खत्म होने के बाद सभी लौट रहे थे, तभी टेबो के इमली मोड़ के पास वाहन असंतुलित होकर पलट गया। शहर के रेडक्रॉस सोसायटी, रोटरी क्लब समेत कई संस्थाओं के लोगों ने रेलवे अस्पताल पहुंच कर घायलों के इलाज में सहयोग किया। इलाज के दौरान रेलवे अस्पताल में अफरा-तफरी मची रही।

घायलों की मदद में इन्होंने किया सहयोग

एम्बुलेंस के लिए करना पड़ा तीन घंटा इंतजार

ये हुए घायल

> सुशीलमंडल, मनोहरपुर

> विकासमंडल, मनोहरपुर

> दीपककुमार, उलुबेड़ियापश्चिम बंगाल

> सरफराजअहमद, दंदासाईचक्रधरपुर

> मोहम्मदशफीक, चाईबासा

> मोहम्मदसाजिद, चक्रधरपुर

> मोहम्मदहलीम, केंदोदेवगांव, चक्रधरपुर

> इजहारआलम उर्फ गोलू, पापड़हाताचक्रधरपुर

> मोहम्मदशाहनवाज, चक्रधरपुर

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के पेट्रन प्रवीर प्रमाणिक, सचिव कृष्णमोहन प्रसाद, रोटरी क्लब के सचिव विनोद भगेरिया, अंजुमन के अध्यक्ष हाजी अरशद अहमद खान, महासचिव तजम्मुल हुसैन, वार्ड पार्षद मो. अशरफ, अनुमंडल नाजिर वीरेंद्र यादव, आजसू नेता शशिभूषण सामड, भाजपा नेता संजय पासवान समेत काफी संख्या में लोग घायलों की मदद को अस्पताल पहुंचे थे।

प्राथमिक उपचार के बाद डॉ अरुण कुमार ने गंभीर रूप से घायल मोहम्मद इजहार, सरफराज अहमद, दीपक, मोहम्मद हलीम उनके पुत्र को जमशेदपुर रेफर कर दिया। रेडक्रॉस सोसायटी के पेट्रान प्रवीर प्रमाणिक सचिव कृष्ण मोहन प्रसाद समेत अन्य सदस्यों ने तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर दो मरीजों को जमशेदपुर भेजा। इसके बाद करीब तीन घंटे तक मरीजों को एम्बुलेंस का इंतजार करना पड़ा। बाद में एसडीओ रवि शंकर शुक्ला को परेशानी बताई गई। रात दस बजे ऑक्सफोर्ड नर्सिंग होम की एम्बुलेंस पहुंची।

1. टेबोघाटी में 407 पलटने के बाद घायलों को निकालते लोग।

2.पलटनेसे घायल व्यवसायी को रेलवे अस्पताल पहुंचाते समाजसेवी अन्य।

3