प्रतिभाशाली बच्चों को किया गया सम्मानित
चक्रधरपुर .शनिवार कोनिर्मला इंग्लिश मीडियम स्कूल चक्रधरपुर में अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से वर्ष 2013-14 के प्रतिभाशाली बच्चों को मेधावी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक आरएन पांडेय थे। उन्होंने बच्चों को लक्ष्य लेकर पढ़ाई करने को कहा। हर दिन मेहनत लगन से पढ़ाई करें। ऐसा करने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
वहीं श्याम तिवारी ने बच्चों को योग करने तथा मन को शांत करने की सलाह दी। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ श्री तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर प्राचार्या स्निग्धा चटर्जी, शिक्षक किशोर विशाल, अमिताभ चटर्जी समेत काफी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान से हुआ।
प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि।
इन्हें किया गया पुरस्कृत : अखिलविश्व गायत्री परिवार की ओर से मुस्कान हेंब्रम, इफ्शा नाज, हर्षिता सिंह, आदिती कुमारी, रोहित कुमार, सकलैन रजा, अक्षत केड़िया, श्रृष्टि भगेरिया, योगेश पाड़िया, रेश्मी विश्वकर्मा, मयंक शाह, शहबाज आलम, रौनक सिंह, संगीत भगेरिया को मेधावी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जबकि निर्मला इंग्लिश स्कूल की आेर से बंगला साहित्य एवं संस्कृति मंच के कार्यक्रम में बेहतर सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत करने पर रेश्मी विश्वकर्मा, मुस्कान रवानी, दिव्या कुमारी, श्रृति गुप्ता, पूजा कुमारी, निशा रवानी, लक्की श्यामरीवाल, एकता कुमारी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।