झरझरा टोकलो रोड पर नहीं चले वाहन
चक्रधरपुर. शनिवारको झरझरा टोकलो रोड पर छोटे यात्री वाहन नहीं चले। जानकारी अनुसार एजेंट वाहन मालिकों के बीच शुल्क को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद वाहन मालिकों ने दोनों ही रोड पर गाड़ियां चलाने से इनकार कर दिया। लेकिन इसका असर यात्रियों पर पड़ा। टोकलो रोड झरझरा रोड के यात्रियों को काफी परेशानी हुई।