पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बुलडोजर चलाने का निर्देश

बुलडोजर चलाने का निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवे स्टेशन परिसर का निरीक्षण करते एडीआरएम नवीन तलवार अन्य।

जिधर देखा, उधर ही मिली खामियां

एडीआरएमनवीन तलवार रेलवे अधिकारियों पर यूं ही नहीं बरस रहे थे। वे जिधर जा रहे थे उधर ही कमियां नजर आईं। सुधार की पहल नहीं की गई थी। मंदिर के पास कचरा देख एडीआरएम ने अधिकारियों को बैरिकेडिंग करने को कहा। इसके बाद एडीआरएम मिनी मार्केट कांप्लेक्स पहुंचे। जीआरपी थाना के पास वाले रास्ते को बंद करने को कहा। एडीआरएम ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक का भी निरीक्षण किया।

चक्रधरपुर.चक्रधरपुर

रेलमंडलके अपर मंडल रेल प्रबंधक(एडीआरएम) नवीन तलवार शनिवार को रेलवे के अफसरों पर जमकर बरसे। मौका था शनिवार की सुबह रेल परिसर में निरीक्षण अवैध कब्जा के निरीक्षण का। एडीआरएम श्री तलवार का इस महीने का यह चौथा निरीक्षण था। लेकिन दशा सुधर नहीं रही थी। इस पर शनिवार की सुबह अधिकारियों पर सही ढंग से काम नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि काम नहीं करोगे तो रूतबा कैसे बनेगा। उन्होंने कहा कि रेल क्षेत्र में बनी अवैध झोपड़ियों पर बुल्डोजर चलाओ देखो कैसे रूतबा बढ़ता है। एडीआरएम ने यह बातें काॅलोनी के पास गंदगी और अवैध झोपड़ी देखकर कही।