वनकर्मी ने गो-सेवा को दिए 50 हजार
चक्रधरपुर. गो-माताके प्रति प्रेम और सेवा भाव रखने वाले रिटायर्ड वनकर्मी लाल मोहन महतो ने शनिवार को चक्रधरपुर गोशाला के सदस्यों को 50,100 रुपए का चेक दिया है। श्री महतो चक्रधरपुर के वार्ड संख्या दो के कायदा कॉलोनी निवासी हैं। श्री महतो एक वर्ष पूर्व ही गोशाला कमेटी को 50 हजार रुपए दान का वादा किया था। उन्होंने गोशाला के कोषाध्यक्ष मुन्ना मोहता को बैंक का चेक सौंपा। इस मौके पर ललित भगेरिया भी मौजूद थे।