पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भतीजे ने चाचा का गला रेता

भतीजे ने चाचा का गला रेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज |घाटशिला/गालूडीह/चाकुलिया

सोमवारकी देर रात्रि घाटशिला अनुमंडल में क्राइम की दो घटनाएं घटी। दोनों में आरोपी शराब के नशे में धुत थे पहली घटना गालूडीह थाना क्षेत्र के पायारागुड़ी गांव में घटी। गांव निवासी पवन सिंह ने अपने पड़ोस में रहने वाले मुंहबोले चाचा निर्मल सिंह (55) की तलवार से काटकर हत्या कर दी निर्मल सिंह की हत्या करने के आरोप में गालूडीह पुलिस ने पवन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया घटना सोमवार रात 8 बजे की है। इस संबंध में गालूडीह थाना में निर्मल सिंह के पुत्र बलराम सिंह के बयान पर मामला दर्ज किया गया है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया पुलिस ने खून से सनी तलवार जब्त कर ली है। साथ ही घटनास्थल पर गिरे खून के सैंपल को जांच के लिए जब्त कर लिया।

अपनी दोनों अबोध बच्चियों के साथ हत्यारोपी

प्रखंड में शराब भट्ठियों की है भरमार

प्रखंडके विभिन्न गांवों में अवैध शराब भट्ठियों की भरमार है। एक आंकड़े के मुताबिक प्रखंड के विभिन्न गांवों में लगभग सौ से भी अधिक अवैध शराब भट्ठियां हैं। वहीं कई जोरडीहा, भालुकबिंदा, काशियाबेड़ा समेत कई स्थानों पर देशी शराब निर्माण की अवैध भट्ठियां भी चल रही हैं।

शराब का बुरा प्रभाव समाज देश पर

प्रभारीचिकित्सा पदाधिकारी डा. सुरेन्द्र चन्द्र महतो ने कहा कि शराब मनुष्य के स्नायुतंत्र, किडनी को कमजोर करते हुए उसकी सोचने समझने की शक्ति को क्षीण कर देता है। समाज के 40 प्रतिशत लोग इस प्रकार के नशे के आदि हैं। युवा वर्ग की नशाखोरी का बुरा प्रभाव समाज देश पर पड़ रहा है।

पति हो चुका है गिरफ्तार

^शवको जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्यारोपी पति को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रथम दृष्टया शराब के नशे में पति द्वारा प|ी की हत्या की बात सामने आई है। विक्रमाराम, थानाप्रभारी, चाकुलिया

चाकुलिया में पति ने की महिला की त्या

दूसरीघटना चाकुलिया थाना क्षेत्र के भातकुंडा पंचायत अंतर्गत सुनसुनिया गांव के सबर टोला में घटी। गांव की 25 वर्षीय महिला सजनी सबर का अर्धनग्न शव पुलिस ने झाड़ियों के बीच मंगलवार को बरामद किया शव का केवल कमर वाला हिस्सा साड़ी मुंह गमछा से ढंका हुआ था। शव के ठीक समीप आग जलाने के पश्चात बुझी हुई राख पड़ी थी। घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी विक्रमा राम एसआई एनडी टोप