- Hindi News
- नवीन संघ, ब्रह्मानंद और करकरा अगले चक्र में
नवीन संघ, ब्रह्मानंद और करकरा अगले चक्र में
22वें बासुकी सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के इक्कीसवें दिन मंगलवार को तीन मैच खेले गए। नवीन संघ, ब्रह्मानंद और करकरा एकादश ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया। पहला मैच नवीन संघ मउभंडार और चाकुलिया रेलवे के बीच खेला गया। मैच में चाकुलिया रेलवे ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बैंटिंग करते हुए नवीन संघ ने 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 80 रन बनाए। बाद में चाकुलिया रेलवे ने 9.3 ओवर में दस विकेट पर 63 रन बनाए मैच हार गई। सर्वाधिक 30 रन नवीन संघ के चाटु ने बनाए। चाकुलिया रेलवे के शंकर ने दो ओवर में दो विकेट खोकर आठ रन बनाए।
दूसरामैच : मुस्कानब्वॉयज मानगो और करकरा गिधनी के बीच खेला गया। मैच में करकरा गिधनी ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 10 ओवर में नौ विकेट खोकर 73 रन बनाए। जवाब में मुस्कान ब्वॉयज क्लब ने 9.4 अोवर में 10 विकेट खोकर 69 रन बनाए मैच हार गई। मैच में सर्वाधिक 34 रन करकरा की शांती ने बनाए। वहीं मुस्कान ब्वॉयज क्लब के ताज ने दो ओवर में 6 रन देकर दो विकेट हासिल किए।
तीसरामैच: एसबीब्वॉयज गाेलपहाड़ी और ब्रह्मानंद बिस्टुपुर के बीच खेला गया। एस बी ब्वॉयज क्लब ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। ब्रह्मानंद ने 10 ओवर में नौ विकेट पर 89 रन बनाए। बाद में खेलते हुए एस बी ब्वॉयज की टीम 10 ओवर में सात विकेट खोकर 59 रन ही बना सकी। मैच में सर्वाधिक 35 रन ब्रह्मानंद के रवि ने बनाए। ब्रह्मानंद के गोविंद ने दाे ओवर में 8 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।
बासुकी सिहं क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी
कोच प्रशिक्षण के लिए रांची रवाना हुए अंशुमन