सेवानिवृत्त शिक्षक को दी गई विदाई
शहरके अभ्यास मध्य विद्यालय चाकुलिया में मंगलवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त प्रभारी प्रधानाध्यापक फनीन्द्र नाथ पाल को सम्मान पूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। समारोह में बीडीओ गिरिजा शंकर महतो ने कहा की शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते। सीओ गणेश महतो ने बताया कि शिक्षक समाज का पथप्रदर्शक होते हैं। समाज में शिक्षा ज्ञान ही रूढि़वादियों अंधविश्वास को समाप्त कर सकती है। मौके पर स्कूली विद्यार्थियों ने भी सेवानिवृत प्रभारी प्रधानाध्यापक को उपहार देकर भावभीनी विदाई दी। मौके पर बीईईओ रामनाररायण शाह, प्रभारी प्रधानाध्यापिका कृष्णा कुमारी पाल, एसएमसी अध्यक्ष फूलमनी मुर्मू, शिक्षक रेखा राणा, अरविंद गिरी, नव कुमार गिरी, माहिनी मोहन महतो, राम शरण महतो, गोपी मंडल, राकेश गोप, गणेश मुंडा, जोवा कुसुम सोरेन समेत अन्य शिक्षक विद्यार्थी उपस्थित थे।
सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को सम्मानित करते पदाधिकारी