अब तक नहीं हुई अलाव की व्यवस्था
प्रखंडके शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दार है। कंपकपाती ठंड से लोग ठिठुर रहे हैं, इसके बावजूद प्रशासन की ओर से अभी तक चौक-चौराहों पर अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। बीते सभी वर्षों में वन विभाग द्वारा चौक-चौराहों पर अलाव के लिए लकड़ी की व्यवस्था होती थी। सीओ गणेश महतो से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा अभी तक अलाव की व्यवस्था के लिए कोई आदेश नहीं दिया गया है। आदेश मिलने पर व्यवस्था की जाएगी