कुमकुम जेएनबी जीते
22वें बासुकी सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को तीन मैच खेले गए। कुमकुम एकादश, वेवस बिस्टुपुर और जेएनबी ने अपने मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
पहलामैच : पहलामैच कुमकुम एकादश मऊभंडार और एवरग्रीन क्रिकेट क्लब भलूबासा के बीच खेला गया। टॉस जीतकर एवरग्रीन क्रिकेट क्लब ने फिल्डिंग करने का निर्णय लिया।
पहले बैटिंग करते हुए कुमकुम एकादश ने 10 ओवर में सात विकेट खोकर 78 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एवरग्रीन क्रिकेट क्लब 9.2आेवर में 10 विकेट खोकर 46 रन ही बना सकी और मैच हार गई। मैच में सर्वाधिक 22 रन कुमकुम एकादश के आसफ ने बनाए। वहीं कुमकुम एकादश के ही रोहित ने दो ओवर में 13 रन देकर चार विकेट लिए।
दूसरामैच : दूसरामैच वेवस बिस्टुपुर और सोडेक्सो के बीच खेला गया। मैच में सोडेक्सो ने पहले बैटिेग करते हुए 10 ओवर में 10 विकेट खोकर 54 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए वेवस बिस्टुपुर ने 6.1 ओवर में 1 विकेट पर 55 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैच में सर्वाधिक 18 रन वेवस के रंजन ने बनाए। वहीं वेवस के आरिफ ने दो ओवर में चार रन देकर चार विकेट हासिल किए।
तीसरामैच : तीसरेमैच जेएनबी चाकुलिया और लास्ट ईयर एकादश मुसाबनी के बीच खेला गया। मैच में लास्ट ईयर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 10 ओवर में पांच विकेट खोकर 103 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जेएनबी चाकुलिया ने 10 ओवर में आठ विकेट पर 104 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैच में सर्वाधिक 54 रन लास्ट ईयर के डिट्टों ने बनाए। वहीं लास्ट इयर के फकरूद्दीन ने दो ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।
बिरसा जयंती के मौके पर खेलकूद
बहरागोड़ा. गमहारियाहाई स्कूल मैदान में शनिवार को बड़ी धूमधाम के साथ बिरसा जयंती मनाई गई इस अवसर पर सुबह कमेटी की ओर से प्रभातफेरी निकाली गई सुबह 8 बजे से 10 बजे तक पूजा-अर्चना, 11 बजे से 4 बजे तक खेलकूद प्रतियोगिता का अयोजन किया गया इसमें शंखध्वनि, तीरंदाजी, हंडी फोड़, लं्बी कूद, ऊंची कूद, म्यूजिकल चेयर आदि प्रतियोगिताएं कराई गई शाम 6 बजे से 7 बजे तक आरती एवं भजन कीर्तन हुआ। इसके उपरांत 7 बजे से 9 बजे तक एक सभा की गई। प्रशांत मुंडा, कन्हाई लाल मानकी, जतिंद्र नाथ मुरारी, कृष्णा मुंडा, गौरहरि मुंडा आदि ने सभा को संबोधित हुए बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डाला रात्रि 11 रात्रि से देर रात तक झूमर तथा