पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपनी जीत निश्चित बता रहे डॉ. गोस्वामी

अपनी जीत निश्चित बता रहे डॉ. गोस्वामी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाकुलिया|बहरागोड़ा विससीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने शुक्रवार को चाकुलिया का दौरा कर कार्यकर्ताओं संग मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मंडल अध्यक्ष शंभूनाथ मल्लिक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शिरकत की। गोस्वामी ने कहा कि बहरागोड़ा विस सीट से भाजपा लीड के आंकड़े पर चल रही है भाजपा अन्य दलों की तुलना में काफी अच्छे मतों के अंतर से जीत दर्ज करेगी। मौके पर साधन मल्लिक, शतदल महतो, बबलू गिरी, संजय लोधा, राजेश छावछरिया, देवानंद सिंह, पिंटू सिंह, मणीलाल मुर्मू, रंजीत दात, गंगा नारायण दास, संजय दास मौजूद थे