सुरदा, बोड़ाम चाकुलियाकी टीमें जीतीं
घाटशिला| आठवेंविजय बोस ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को तीन मैच खेले गए। सुरदा, बोड़ाम और चाकुलिया ने अपने-अपने मैच जीत गए।
पहलामैच : सुरदाऔर मऊभंडार के बीच सुरदा में खेला गया। मैच में सुरदा ने टॉस जीतकर फिल्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बैटिंग करते हुए मऊभंडार ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 145 रन बनाया। वहीं सुरदा ने 18 ओवर में सात विकेट खोकर 149 रन बनाकर मैच जीत लिया। दूसरामैच : बोड़ामऔर घाटशिला सी के बीच राखा में खेला गया। मैच में बोड़ाम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर नौ विकेट पर 158 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए घाटशिला सी ने 19.3 ओवर में 10 विकेट पर 39 रन ही बना सकी। तीसरामैच : बहरागोड़ाऔर चाकुलिया के बीच कोकपाड़ा में खेला गया। मैच में बहरागोड़ा ने टॉस जीतकर फिल्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बैटिंग करते हुए चाकुलिया टीम ने 18.3 ओवर में 10 विकेट पर 110 रन बनाई। लक्ष्य का पीछा करते हुए बहरागोड़ा की टीम 20 ओवर में 10 विकेट पर 100 रन ही बना सकी और मैच हार गई। आज खेले जाने वाले मैच : पहलामैच : मऊभंडारऔर डुमरिया के बीच।, दूसरामैच : घाटशिलाऔर बोड़ाम के बीच।