दुर्घटना में गई युवक की जान
चाकुलिया-शीशाखून सड़क पर गंधरुपी नदी के समीप शुक्रवार की रात करीब साढ़े बारह बजे एक बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक धनंजय नामक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। धनंजय हलधर गांव कौतोला, थाना रायदिघी, जिला दक्षिण 24 परगना घायल देवाशीष गांव रायपुर, थाना मथुरापुर, जिला दक्षिण 24 परगना पश्चिम बंगाल के निवासी हैं। घायल देवाशीष ने बताया कि वह और उसका साथी रात में चाकुलिया से सलकागड़िया गांव से बाइक संख्या डब्लूबी 01 टी 1972 से लौट रहे थे। इस दौरान बाइक चला रहा धनंजय अपना नियंत्रण खो दिया एक खजूर के पेड़ से जा टकराया। इस दौरान काफी देर तक दोनों घटना स्थल पर ही पड़े रहे। रात करीब तीन बजे इन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. सुरेश चंद्र महतो ने बताया कि धनंजय की दाहिनी जांघ की हड्डी टूट गई थी छाती तथा गर्दन में चोट लगी थी। सुबह करीब पांच बजे धनंजय ने सीएचसी में ही दम तोड़ दिया।
धनंजय के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं
दोदिनों पूर्व कंपनी में काम करने आए सुकुमार मंडल, बापी हलधर, भोला सरदार, गणेश हलधर, खोकोन राय आदि ने बताया के धनंजय के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। अब उन लोगों की परवरिश में दिक्कत होगी। वहीं कंपनी में बीमा नहीं होने से उसे कोई सरकारी सहायता भी नहीं मिलेगी। कंपनी के मालिक कोलकाता निवासी आलोक पाल ने बताया कि सभी लोग कांट्रैक्ट पर लाए गए थे। फिर भी यथा संभव मदद करुंगा।
^बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत एक घायल हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कर उसे कंपनी कर्मियों के हवाले कर दिया है। मृतक घायल सालकागड़िया स्थित ईंट बनाने वाली कंपनी में कार्य करने आए थे। ^ विक्रमाराम, थानाप्रभारी, चाकुलिया
धनंजय ब्रिक्स में करता था काम
धनंजयदेवाशीष प्रखंड के कुलियाशोली पंचायत के सालकागड़िया गांव स्थित ग्लाेबल कंक्रीट ब्रिक्स उद्योग में काम करते थे। अभी दो दिनों पूर्व ही वह लगभग 11 मजदूरों को पश्चिम बंगाल से यहां लेकर पहुंचा था। धनंजय कंपनी में मिस्त्री का कार्य करता था। घायल ने बताया कि रविवार से सभी मजदूर काम शुरू करने वाले थे।
ट्रकपहुंचाकर लौट रहे थे
देवाशीषने बताया कि दोनों कंपनी में कोलकाता से आई राख (फ्लाई एश) के ट्रक को चाकुलिया पहुंचाकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
बाइकजब्त,