पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाएं आवाज उठाएं : पानमुनी

महिलाएं आवाज उठाएं : पानमुनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाकुलिया . अग्रसेनस्मृति भवन धर्मशाला में शनिवार को ग्रामीण उन्नयन महिला समिति सिंहभूम क्रिया नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में घरेलू हिंसा पर एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से महिला जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन में घरेलू हिंसा, लिंगभेद, बाल-विवाह, छेड़खानी, डायनप्रथा आदि विषयों पर चर्चा की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि मुखिया पानमुनी किस्कू ने कहा कि घरेलू हिंसा पर महिलाओं को कानूनी सहायता मिलने घर के मान-सम्मान का भय दिखाकर हिंसा को बढ़ावा दिया जा रहा है। महिलाओं को जागरूक होकर हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने की आवश्यकता है।