पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नि:शुल्क शिविर की तैयारी पर चर्चा

नि:शुल्क शिविर की तैयारी पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाकुलिया. शहरके पुराना बाजार स्थित महिला सत्संग भवन में मारवाड़ी महिला समिति अखिल झारखंड विकलांग मोर्चा की संयुक्त बैठक सलाहकार सरोज रुंगटा की अगुवाई में शनिवार को हुई। बैठक में आगामी वर्ष जनवरी माह में समिति द्वारा आयोजित नि:शुल्क शिविर की तैयारी पर चर्चा हुई। समिति की सलाहकार सरोज रुंगटा ने बताया कि कृत्रिम पैर लगवाने के लिए शहर के विवेक मेडिकल में रजिस्ट्रेशन हो रहा है। इस मौके पर समिति की अध्यक्ष रीता लोधा, सचिव पुष्पलता रुंगटा, राजश्री रुंगटा, उषा केड़िया, मंजू अग्रवाल, राजकुमारी, उमा लोधा, सरोज लोधा, कुमुद केड़िया, विकलांग मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष गंगा नारायण दास, घाटशिला के श्याम बहादुर सोनार, फिरोज खान आदि मौजूद थे।