कोहरे से ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक
कोहरेने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है। फिलहाल ट्रेनें 40 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से चल रही हैं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। डाउन लाइन में रविवार को नई दिल्ली से पुरी जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस 2.42 घंटे देर से चली। वहीं बीबीए संपर्क कांति 3.15 मिनट देरी से चली। अप लाइन में जनशताब्दी एक्सप्रेस 1.10 मिनट देरी से चली। रविवार को कोहरे के कारण तापमान 15 डिग्री से लेकर 19 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। क्षेत्र में दिनभर कोहरा छाए रहने से बाजार सूने पड़े रहे। लोग अलाव के आसपास बैठे दिखाई दिए।
नहीं हुई अलाव की व्यवस्था: एकओर जहां ठंड में बढ़ोतरी हुई है। वहीं प्रशासन शहर में अभी तक अलाव की व्यवस्था नहीं कर पाया है। इस संबंध में वन क्षेत्र पदाधिकारी गोरख राम ने कहा कि लकड़ी की व्यवस्था की जाएगी।
बाजार में पसरा सन्नाटा: ठंडबढ़ने के साथ ही बाजार में सन्नाटा पसर जा रहा है। रविवार को हल्की बारिश से भी बाजार सुनसान रहा। वहीं मौसम विभाग की मानें तो सोमवार से ठंड और बढ़ने की संभावना है। इधर गरम कपड़ों का बाजार गर्म है।
^ स्थानीयसीएचसी में वर्तमान में एंटी स्नेक वेनम की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसी स्थित में यदि कोई सर्पदंश का शिकार हुआ तो उसका बच पाना मुश्किल है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि बीते चार माह से एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध नहीं है। लोग ठंड बीमारी से बचें, गरम पानी का प्रयोग करें।\\\'\\\' डा.सुरेशचंद्र महतो, प्रभारीचिकित्सा पदाधिकारी, चाकुलिया
ठंड से इन बीमारियों में वृद्धि : तापमानमें आई गिरावट ठंड के बढ़ने के कारण बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। क्षेत्र में ठंड से निमोनिया, सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार, सांस फूलना, सीने में दर्द, जोड़ में दर्द आदि बीमारियों में वृद्धि हुई है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. सुरेश चंद्र महतो ने बताया कि ठंड में ब्लड प्रेशर, दिल का दौरा, लकवा, बच्चों में डायरिया की संभावना बढ़ जाती है।
ठंड से यात्री रहे परेशान
कोहराके कारण आसनबनी से लेकर चाकुलिया तक यात्री ठंड से परेशान दिखे। समय पर ट्रेन नहीं आने के कारण रात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जादूगोड़ा समेत आस-पास के क्षेत्रों में लोगों का प्रशासन के खिलाफ आक्रोश देखा जा रहा है। प्