अबतक शुरू नहीं हुई टाटा-चाकुलिया ट्रेन
चाकुलिया| घोषणाके एक साल बाद भी एक नई लोकल ट्रेन की सौगात चाकुलिया को नहीं मिल पाई है। 580131 और 58032 टाटा चाकुलिया पैसेंजर के शुभारंभ की घोषणा रेलवे बोर्ड पिछले साल की गई थी। ट्रेन शुरू नहीं होने से नाराज नगर पंचायत के चेयरमैन श्रीनाथ मुर्मू, उपाध्यक्ष भरत कुमार झुनझुनवाला, वार्ड सदस्य असगर हुसैन, रेणुका दास, योगेन्द्र सिंह, घनश्याम रूंगटा समेत अनेक लोगों ने एक हस्ताक्षर अभियान चलाते हुए इसके लिए पीएम नरेन्द्र मोदी और रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को ई-मेल के जरिए शिकायत भेजी। गौरतलब हो कि इस ट्रेन के शुरू होने से टाटानगर से कर्मभूमि एक्स, गुवाहाटी एक्स, टाटा एलेप्पी एक्स, हावड़ा सीएसटी एक्स, गीतांजली एक्स, जम्मूतवी एक्स, शिरडी एक्स आदि ट्रेनों को पकड़ने में चाकुलिया, कोकपाड़ा, धालभूमगढ़, घाटशिला, गालूडीह, राखा माइंस, आसनबनी आदि स्टेशनों के यात्रियों को सहूलियत होगी। इससे पहले भी रेलवे बोर्ड द्वारा टाटा-दीघा पैसेंजर ट्रेन की घोषणा की गई थी पर उसे शुरू नहीं किया जा सका।