18 हजार रुपए चोरी का मामला दर्ज
चाकुलिया| स्थानीयथाना में 18 हजार रुपए गायब होने के मामले में एक सनहा दर्ज किया गया है। सनहा के मुताबिक शहर के पुराना बाजार स्थित कृष्णा आटा चक्की के जगदीश साव ने शनिवार को बैंक से 18 हजार रुपए की निकासी कर उसे ड्रायर में रखा था। वह कमारीगोड़ा किसी काम से चला गया। लगभग 20 मिनट बाद जब बह आटा-चक्की लौटा तो लॉक टूटा हुआ था और रुपए भी गायब थे।