- Hindi News
- दीनदयाल के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प
दीनदयाल के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प
बहरागोड़ाभाजपा मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष निर्मल दुबे की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म दिवस मनाया गया। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंडीचरण साव ने दीनदयाल की जीवनी पर प्रकाश डाला। अंत में विश्वनाथ मुर्मू ने सभी को धन्यवाद दिया। मौके पर रंजित कुमार वाला, मृणाल कांती दे, कमल आचार्य, संजय प्रहराज, क्षितिज मुंडा, पुलिन पैड़ा, नारायण राणा, सुनील महतो, लुगू मुर्मू, कौशिक माईति आदि के अलावे और कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं घाटशिला में भी इस मौके पर पंड़ित जी को याद किया गया। कार्यक्रम में भाजपा एसटी सेल के सुभाष मुर्मू, संजय नंदी, संजय भटाचार्य, संजय तिवरी, अभिषेक गुप्ता मौजूद थे।
चाकुलिया| चाकुलियाके भाजपा मंडल कार्यालय में गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी विशिष्ट अतिथि ग्रामीण जिला अध्यक्ष सरोज महापात्रो उपस्थित थे। मौके पर भाजपा नेताओं ने पंडितजी की जीवनी पर प्रकाश डाला। श्री गोस्वामी ने कहा कि राजनीति में केवल सत्ता पाना ही लक्ष्य नहीं होता। बल्कि सत्ता पाकर समाज देश की सेवा करना ही इसका मूल उद्देश्य होता है। उन्होंने कहा कि पीएम से चाकुलिया में बेकार पड़े हवाई अड्डे को औद्योगिक पार्क बनाने की मांग रखी है। श्री मोदी ने जल्द ही इसपर विचार करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर नगर निकाय जिलाध्यक्ष साधन मल्लिक, भाजपा नेता दिनेश सिंह, मणीलाल मुर्मू , मंतोष सीट , संजय दास, बनमाली दास मौजूद थे।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाते भाजपा के कार्यकर्ता।