स्कूल में मना हिन्दी दिवस
शहरके सुगनीबासा स्थित आनंद मार्ग विद्यालय में गुरुवार को हिन्दी पखवाड़ा के मद्देनजर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया इस मौके पर भाषण, संगीत चित्रांकन प्रतियोगिताएं हुईं। भाषण प्रतियोगिता में भक्तिलता महतो, प्रज्ञा कुशवाहा रेखा रानी दुबे, संगीत प्रतियोगिता में हिमांशु महतो, संजना हेम्ब्रम स्निग्धा चौधरी और चित्रांकन प्रतियोगिता में मनीषा महतो, शंखदीप महतो विमला मुंडा क्रमश: प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान से विजेता बने। मौके पर मुख्य अतिथि कुणाल षाडंगी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक सुनील कुमार महतो, शिक्षक सुरेश मंडल, मनोज महतो, अजीत महतो, सुमन साव, विनोदा बिहारी महतो, मौसमी मल्लिक आदि मौजूद थे।