विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण
चाकुलिया। स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी गिरिजा शंकर महताे ने बुधवार को विभिन्न पंचायतों का दौरा कर विभिन्न योजनाओं का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान माटियाबांधी सोनाहातू में बीआरजीएफ के तहत निर्माणाधीन पंचायत मंडप का निरीक्षण किया उन्होंने बताया कि निर्माणाधीन पंचायत मंडप भवन के साथ रैम्प, शौचालय बिजली कनेक्शन को लेकर निरीक्षण किया गया है। गौरतलब हो कि उक्त दोनों पंचायत मंडप साढ़े बाईस लाख की लागत से बीते लगभग चार वर्षों से बन रहे हैं। चार वर्षों में भी इन भवनों का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है।