पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जांच में सामने आएगा सच: शैलेन्द्र

जांच में सामने आएगा सच: शैलेन्द्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेके ग्रामीण एसपी शैलेन्द्र सिन्हा ने बुधवार को चाकुलिया का दौरा किया। इस दौरान वे सर्वप्रथम चाकुलिया थाना पहुंचे। उसके बाद वे पुलिस पदाधिकारियों संग शहर के नया बाजार स्थित सुवर्णरेखा कॉलोनी पहुंचे। वहां उन्होंने दिनेश दुबे उर्फ मुखिया दुबे हत्याकांड मामले का पर्यवेक्षण किया उन्होंने मुखिया दुबे के घर, कॉलोनी के ऊपरी तल्ले के क्वार्टरों, घटनास्थल आदि का मुआयना किया इस दौरान उन्होंने बारी-बारी से कविता दुबे, उसके पांच वर्षीय पुत्र आदित्य दुबे सात वर्षीय पुत्री अदिति दुबे से घटना की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों से भी हत्याकांड को लेकर अब तक हुई कार्रवाई की बावत जानकारी ली इस मौके पर एसडीपीओ पूज्य प्रकाश, इंस्पेक्टर एके सिंह, थाना प्रभारी विक्रमा राम एसआई एनडी टोप्पो समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे

चुनाव के कारण धीमी हुई जांच

पर्यवेक्षणके पश्चात ग्रामीण एसपी ने बताया कि चुनाव कार्य के कारण जांच कार्य प्रभावित हुआ है। पहले अज्ञात पर मामला दर्ज था। विधवा कविता दुबे द्वारा दिए जा रहे बयान घटना से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर जांच की जा रही है पर्यवेक्षण के दौरान एसडीपीओ ने ग्रामीण एसपी को बताया कि यहां रहने वाले लोग अवैध रूप से क्वार्टरों पर कब्जा किए हुए हैं। जिसपर क्वार्टरों की जर्जरावस्था को देखते हुए ग्रामीण एसपी ने कब्जादारों को क्वार्टर छोड़ कहीं अन्यत्र रहने की नसीहत दी।

एकमाह में भी नहीं मिला सुराग

छहनबंवर की रात मुखिया दुबे की अज्ञात हमलावारों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या हुए एक माह से भी अधिक समय हो गया, परंतु हत्यारा अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। वहीं पुलिस अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं कर पाई है।

नहीं मिला मुआवजा

प्रशासनद्वारा विधवा को मुआवजा राशि देने का आश्वासन दिया गया था, परंतु ही उसे मुआवजा मिला और ही विधवा पेंशन के लिए कोई प्रयास किया गया। इस संबंध में बीडीओ गिरिजा शंकर महतो ने बताया कि कविता दुबे को 2 कंबल 50 किलो चावल दिया गया था। मुआवजा पेंशन के लिए अभी तक काेई लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर उच्चाधिकारियों से अवश्य बात करूंगा

शहरवासियोंने दी 2.15 लाख की सहायता

शहरवासियोंने आपस में चंदा कर बेसहारा विधवा उसके दो बच्चों काे 2 लाख 15 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी। शहरवासियों ने विधवा के बैंक खाते में