पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संदिग्ध युवक की ग्रामीणों ने की पिटाई

संदिग्ध युवक की ग्रामीणों ने की पिटाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाकुलिया| चाकुलिया-आमलागोड़ासड़क पर गुरुवार दोपहर ग्रामीणों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। सूचना पाकर पुलिस ने युवक को पकड़ थाना ले आई। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त युवक पूर्व में हुई लूट वाले घटनास्थल पर घूम रहा था। पूछताछ में कुछ नहीं बताने पर ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी। थाना प्रभारी विक्रमा राम उसे ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर थाना ले आए। पूछताछ में युवक रंजीत नायक ने बताया कि वह मुख्य रूप से रुपुशकुंडी के कासिया गांव का निवासी है। पिता की मृत्यु के पश्चात अपने मौसा भोगड़ो नायक के साथ छीताडांगा गांव में रहकर गाय-बैल चराते हैं। रेल पटरी के किनारे-किनारे चलते हुए वह घूमने के लिए इधर गया।