पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काशिदा घाटशिला टीम रही विजयी

काशिदा घाटशिला टीम रही विजयी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाटशिला| विजयबोस मेमोरियल ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को काशिदा और घाटशिला ने अपने मैच जीते। पहलामैच : काशिदाऔर मुसाबनी के बीच सुरदा में खेला गया। मैच में काशिदा ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बैंटिंग करते हुए मुुसाबनी टीम ने 22.1 ओवर में 10 विकेट पर 155 रन बनाई। लक्ष्य का पीछा करते हुए काशिदा ने 24.1 ओवर में नौ विकेट पर 156 रन बनाकर मैच जीत लिया। दूसरामैच : घाटशिलासी और घाटशिला के बीच राखा में खेला गया। मैच में टॉस जीतकर पहले बैंटिंग करते हुए घाटशिला सी टीम 12.2 ओवर में 10 विकेट पर 51 रन बनाई। लक्ष्य का पीछा करते हुए घाटशिला की टीम 9.3 ओवर में 5 विकेट पर 52 रन बना कर मैच जीत लिया। आज खेले जाने वाले मैच: पहला: मउभंडारऔर सुरदा के बीच, दूसरा: बोड़ामऔर घाटशिला सी के बीच।, तीसरा: बहरागोड़ाऔर चाकुलिया के बीच।