पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में लगा कूड़े का अंबार

शहर में लगा कूड़े का अंबार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीएमनरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान का चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र पर असर पढ़ता नहीं दिख रहा। यही कारण है कि अभियान के समाप्त होते ही शहर में एक बार फिर से कूड़े का अंबार जमा हो गया है। जगह-जगह लगे कूड़ेदान कचरे से लबालब भरे हैं इससे कचरा आसपास फैल रहा है। कूड़ादान साफ नहीं किए जाने से लोग अब इसके बाहर भी कचरा फेंकने लगे हैं। कुछ लोग मजबूरन कूड़ेदान का कचरा जला रहे हैं। इसके अलावा कई जगह नालियों में भी कचरा बजबजाने लगा है। इसके दुर्गन्ध से लोगों का जीना मुहाल है।

अाचार संहिता समाप्त होते ही शुरू होंगी योजनाएं

23दिसंबर को मतगणना के बाद नगर पंचायत द्वारा लंबित योजनाएं पुन: शुरू हो जाएंगी। सर्वप्रथम शहर की लगभग 45 प्रशिक्षित महिलाओं के बीच सिलाई मशीन का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही एसजेएसआरवाई के तहत प्रशिक्षित युवकों के बीच सर्टिफिकेट वितरण, पुरनापानी में पार्क निर्माण, मैरिज हॉल निर्माण, नपं कार्यालय सौंदर्यीकरण आदि कार्य की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

स्ट्रीट लाइटें खराब

शहरके विभिन्न चौक चौराहों पर लगाई गई अधिकांश स्ट्रीट लाइटें बेकार पड़ी हैं। इनकी मरम्मत अभी कुछ दिनों पूर्व ही कराई गई थी।

ठोस अपशिष्ट प्लांट की भूमि का हुआ सत्यापन

चाकुलियाएयरपोर्ट में नगर पंचायत क्षेत्र के ठोस अपशिष्ट प्लांट को लेकर भूमि का भौतिक सत्यापन किया गया है। नपं के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि अंचल कार्यालय द्वारा प्लांट के लिए एयरपोर्ट क्षेत्र में दो एकड़ भूमि आवंटित की गई है। भूमि का भौतिक सत्यापन किया जा चुका है। प्लांट की घेराबंदी के लिए राशि की मांग विभाग से की जाएगी।

मंगाई गई फॉगिंग मशीन

शहरीक्षेत्र के लोगों को जल्द मच्छरों से निजात मिल जाएगी। इसके लिए का फॉगिंग मशीन भी नपं कार्यालय पहुंच चुकी है। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि 95 हजार की लागत से उक्त मशीन की खरीदारी की गई है। ऑपरेटर की व्यवस्था होते ही मशीन को चालू कर दिया जाएगा।

शहर पहुंची 40 डस्टबिन

चाकुलियानगर पंचायत द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 40 डस्टबिन लगाई जाएंगी। लगभग 13 लाख रुपए खर्च कर मंगवाई गई डस्टबिन चाकुलिया पहुंच चुकी हैं। नप के एक वार्ड में इसमें से 4 डस्टबिन लगाई जाएंगी। हालांकि इन डस्टबिन को देखकर यह नहीं लगता कि ये ज्यादा दिनों तक चल पाएंगी

चाकुलिया पहुंचा डस