पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चाकुलिया, घाटशिला जादूगोड़ा पटमदा जीते

चाकुलिया, घाटशिला जादूगोड़ा पटमदा जीते

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विजयबोस मेमोरियल ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को चाकुलिया, घाटशिला ए, जादूगोड़ा और पटमदा ने अपने मैच जीतकर अगले चक्र में किया प्रवेश।

पहलामैच : चाकुलियाऔर धालभूमगढ़ के बीच मैच कोकपाड़ा में खेला गया। चाकुलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में दस विकेट खोकर 152 रन बनाई। जवाब में धालभूमगढ़ ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 116 रन ही बना सकी। इस तरह चाकुलिया टीम विजयी रही।

दूसरामैच : गालूडीहऔर घाटशिला के बीच सुरदा में खेला गया। मैच में गालूडीह ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 14.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 66 रन ही बना सकी। जबकि घाटशिला टीम ने 8.4 ओवर में चार विकेट खोकर 67 रन बनाकर मैच जीत लिया।

तीसरामैच : घाटशिलाबी और जादूगोड़ा के बीच राखा में खेला गया। टॉस जीतकर घाटशिला बी टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 23 ओवर में दस विकेट खोकर 96 रन बनाई। लक्ष्य का पीछा करते हुए जादूगोड़ा ने 23.3 ओवर में 6 विकेट खोकर 97 रन बनाकर मैच जीत लिया।

चौथामैच : घाटशिलासी और पटमदा के बीच पटमदा में खेला गया। पटमदा ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का निर्णय लिया। घाटशिला सी ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 97 रन बनाई। लक्ष्य का पीछा करते हुए पटमदा ने 17 अोवर में आठ विकेट पर 98 रन बनाकर मैच जीत लिया।