15 बच्चों के लिए दो शिक्षक हुए नियुक्त
प्रखंडके विद्यालयों में शिक्षकों बच्चों के अनुपात में सरकारी अनियमितता की झलक साफ देखने को मिलती है। कहीं विद्यालयों में बच्चे भरे पड़े हैं तो शिक्षक नहीं, तो कहीं शिक्षक हैं तो बच्चे नहीं। बड़ामारा पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय रंगामाटिया में सोमवार को यही देखने को मिला। यहां कक्षा एक से पांच तक कुल 15 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। जिसमें 8 छात्राएं 7 छात्र शामिल हैं सोमवार को विद्यालय में कुल 12 विद्यार्थी ही नजर आए। इनके लिए यहां दो पारा शिक्षक पदस्थापित हैं। उसमें भी प्रधानाध्यापिका सुशीला हांसदा विद्यालय में मौजूद नहीं थीं। पुरनापानी मध्य विद्यालय में लगभग 200 बच्चों पर एक शिक्षक है। जोड़ा उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शिक्षक है ही नहीं। कक्षाएक में पढ़ता है एक बच्चा: उत्क्रमितप्राथमिक विद्यालय रांगामाटिया के कक्षा एक में एक विद्यार्थी पंजीकृत है। कक्षा दो में दो, तीन में पांच, चार में दो पांच में पांच विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
रंगामाटिया उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ते बच्चे