चुनावी तैयारी में जुटी सीपीएम
शहरके पुराना बाजार अग्रसेन स्मृति भवन धर्मशाला में शनिवार को सीपीएम की एक बैठक दिवाकर मांडी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि राज्य कमेटी की सदस्य गीता झा उपस्थित थीं। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी, बूथ लेबल एजेंट की नियुक्ति करने, लोकल कमेटी अंतर्गत 12 ब्रांच में सम्मेलन आयोजित करने, 12 अक्टूबर को लोकल कमेटी स्तरीय सम्मेलन आयोजित करने आदि विषयों पर चर्चा की गई। इस मौके पर पार्टी के संभावित उम्मीदवार सपन महतो, जिला सदस्य उत्पल विश्वास, सुधीर नायक, विद्यासागर मांडी, दिनेश महतो, मदन मांडी, मुचीराम माहली, मनिता सबर, उमा माहली, असित महतो आदि उपस्थित थे
पार्टी का खुला चुनावी कार्यालय
वहींशहर के नामोपाड़ा स्थित रासमंच के समीप सीपीएम की चाकुलिया लोकल कमेटी का चुनावी कार्यालय शनिवार को खोला गया। कार्यालय का उद्घाटन राज्य कमेटी सदस्य सह जनवादी महिला समिति की प्रदेशाध्यक्ष गीता झा ने किया। इस मौके पर सपन महतो, उत्पल विश्वास, सुधीर नायक, विद्यासागर मांडी, विकास महतो, हरेन्द्र नाथ महतो, राम हेम्ब्रम, मुगली हेम्ब्रम, बलराम सोरेन समेत अन्य मौजूद थे।
सीपीएम की बैठक में उपस्थित लोग