डाक बंगला में झाविमो की बैठक आज
चाकुलिया. स्थानीयडाक बंगला परिसर में रविवार सुबह 10 बजे झाविमो की एक बैठक आयोजित की गई है। बैठक में प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन कर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा की जाएगी। उक्त जानकारी देते हुए प्रखंड प्रभारी चन्द्रमोहन मांडी मो. इकबाल ने बताया कि बैठक में केन्द्रीय सचिव अभय सिंह, कोल्हान संगठन मंत्री हीरालाल यादव, जिलाध्यक्ष चौधरी उमेश सिंह आदि उपस्थित रहेंगे
जनसुनवाईका हुआ आयोजन
चाकुलिया.शहरके पुराने कस्तूरबा विद्यालय भवन में शनिवार को प्रखंड प्रशासन द्वारा एक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिसमें मनरेगा, विभिन्न पेंशन, इंदिरा आवास योजनाओं से जुड़ी समस्याओं पर जनसुनवाई की गई। इस मौके पर बीडीओ गिरिजा शंकर महतो, बीपीआरओ सुखदेव टोप्पो, बीपीओ अमित कुमार, एई संतोष कुमार, जेई डीएन प्रसाद, पंचायत सचिव भुवनेश्वर दास, ललित कुमार शर्मा, रामचंद्र मुर्मू समेत विभिन्न पंचायतों के पंचायत सचिव, पंसस मुखिया आदि मौजूद थे।