पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षकों को नहीं मिला वेतन, त्योहार फीका

शिक्षकों को नहीं मिला वेतन, त्योहार फीका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाकुलिया| जिलाशिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय की चूक का खामियाजा प्लस टू के शिक्षकों को भुगतना पड़ रहा है। लिहाजा अनुमंडल के विभिन्न प्लस टू विद्यालयों के लगभग 25 शिक्षक तंगी हाल में दुर्गा पूजा मनाने के लिए मजबूर हैं।

इन शिक्षकों को बीते माच माह से वेतन नहीं मिला है। बीते 10 जुलाई को ही राज्य द्वारा वेतन का आवंटन डीईईओ कार्यालय को किया गया। डीईईओ कार्यालय द्वारा वेतन का आवंटन जिलाकोषागार में करने के बाजय उपकोषागार घाटशिला को 31 जुलाई को कर दिया गया।

जिस कारण अभी तक प्लस टू शिक्षक वेतन से वंचित हैं। इस संबंध में डीईईओ मुकेश कुमार सिन्हा से पूछने पर उन्होंने पहले तो अलॉटमेंट मिलने से ही इंकार किया। फिर पुन: अपनी भूल स्वीकार करते हुए कहा कि वेतन का आवंटन जिला कोषागार जमशेदपुर को किया जाना था। कार्यालय की चूक के कारण उप कोषागार घाटशिला को आवंटन कर दिया गया। उन्होंने कहा कि आवंटन वापस मंगवाकर उसे जिला कोषागार जमशेदपुर को आवंटित किया जाएगा।