अविनाश सुरेका बने मेला संयोजक
चाकुलिया | शहरके मध्य स्थित कलकत्ता पिंजड़ापोल सोसायटी की चाकुलिया शाखा की बैठक सोमवार शाम पुरुषोत्तम दास झुनझुनवाला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 31 अक्टूबर 1 नवंबर को होने वाले दो दिवसीय गोपाष्टमी मेला धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से अविनाश सुरेका को मेला संयोजक अमित भारतीय को मेला सह संयोजक के रूप में चुना गया। बैठक में रविन्द्र नाथ मिश्रा, आर पी सिंह, महामंत्री विनोद अग्रवाल, संजय लोधा, अनूप केड़िया, कमल खंडेलवाल, पवन गोयनका, ओम प्रकाश रूंगटा आदि उपस्थित थे।